Baba Ka Sandeshप्रेम · सेवा · स्मरण

प्रतीकात्मक चित्र

BABA KA SANDESH · LEARN & REMEMBER

श्री गौमाताजी की आरती

पूरा पाठ पढ़ें, अपनी सुविधा से अक्षर बदलें और सुनते समय Pause या Stop करें।

0%0%

॥ श्री गौमाताजी की आरती ॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की, आरती हरनि विश्व धैय्या की।

आरती श्री गैय्या मैंय्या की...।

अर्थकाम सद्धर्म प्रदायिनी, अविचल अमल मुक्तिपद्दायिनी।

सुर मानव सौभाग्या विधायिनी, प्यारी पूज्य नन्द छैय्या की॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की...।

अखिल विश्व प्रतिपालिनी माता, मधुर अमिय दुग्धान्न प्रदाता।

रोग शोक संकट परित्राता, भवसागर हित दृढ नैय्या की॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की...।

आयु ओज आरोग्य विकाशिनी, दुःख दैन्य दारिद्रय विनाशिनी।

सुष्मा सौख्य समृद्धि प्रकाशिनी, विमल विवेक बुद्धि दैय्या की॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की...।

सेवक हो चाहे दुखदाई, सम पय सुधा पियावति माई।

शत्रु-मित्र सबको सुखदायी, स्नेह स्वभाव विश्व जैय्या की॥

आरती श्री गैय्या मैंय्या की...।

आरती श्री गैय्या मैंय्या की, आरती हरनि विश्व धैय्या की।

आरती श्री गैय्या मैंय्या की...।

अपने पाठ का संकल्प

पूरा पाठ पढ़ने के बाद खुद पुष्टि करें। यह केवल इसी browser में आपकी निजी गिनती है।

0 / 1

आज के पाठ के बाद

कुछ क्षण शांत बैठें। पाठ का एक भाव चुनें और सोचें कि उसे अपने आज के व्यवहार में कैसे लाएँ। यह वेबसाइट का मौलिक मनन-सुझाव है।

नाम स्मरण काउंटर खोलें ↗