आपकी जानकारी, आपकी पसंद।
Updated: 17 October 2026. Baba Ka Sandesh, Anshul Pparmal का independent devotional project है; किसी आश्रम का official प्रतिनिधि नहीं है।
हम क्या रखते हैं
Account के लिए display name, email, password का salted hash, verification और login records रखते हैं। आपकी saved practice, journal, handwriting, uploaded Ram Naam pages और चुनी हुई community activities आपके account से जुड़ती हैं। Guest practice उसी browser में रहती है।
Email और WhatsApp
Membership लेने से updates अपने-आप शुरू नहीं होते। Email और WhatsApp के अलग options हैं। हम consent का समय, notice version, channel और campaign source रखते हैं। WhatsApp नंबर सार्वजनिक नहीं होता; ownership verification और provider setup के बाद ही delivery शुरू होती है।
Email updates बंद करने का विकल्प हर subscription email में होगा। WhatsApp पर STOP या बंद लिखकर messages रोक सकते हैं। Account की Preferences से consent बदल सकते हैं।
किसे access मिलता है
Private records project administrators को support और moderation के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। Ram Naam page photos भी administrators देख सकते हैं। Hosting, configured email और WhatsApp providers delivery के लिए जरूरी जानकारी process करते हैं। Optional AI केवल आपका भेजा सवाल और अलग से चुनी preferences लेता है; private journal स्वतः नहीं भेजा जाता। Device speech services online हो सकती हैं।
क्या सार्वजनिक होता है
Stories और prayers आपकी publication consent और review के बाद public होते हैं। Anonymous display name आपकी voice recording की पहचान छिपाने की guarantee नहीं है। Private circle invitation केवल भरोसेमंद लोगों से साझा करें।
Export, deletion और retention
Account में export और password-confirmed deletion उपलब्ध हैं। Deletion active records, private paper photos, subscriptions और account sessions हटाता है। Secure operational backups में पुरानी copies सीमित retention अवधि तक रह सकती हैं; production backup retention 30 दिन रखी जाएगी। Pending confirmation links 24 घंटे, reset links 30 मिनट और login sessions अधिकतम 7 दिन तक valid हैं।
Traffic measurement
हम source/campaign जैसे YouTube या Instagram identifiers और signup/practice events measure करते हैं। Prayer text, journal text, emails और phone numbers analytics events में नहीं भेजते। Source tracking में contact details न डालें।
आपका नियंत्रण
Account Preferences खोलें — export, delete और update preferences यहाँ मिलते हैं। Account recovery के लिए यह पन्ना खोलें। Messages में reply/support address configured project mailbox होगा।
Website testimonials
Testimonial देना optional है और marketing signup से अलग है। Verified members अपनी राय और चुना हुआ public नाम या “एक सदस्य” साझा कर सकते हैं। स्पष्ट publication consent के बाद feedback review queue में जाता है। केवल approved feedback website पर public दिखता है; email, WhatsApp number और account ID public response में शामिल नहीं होते। Review में contact details, spam या अनुपयुक्त सामग्री वाला feedback रोका जा सकता है; सकारात्मक और आलोचनात्मक, दोनों तरह की राय स्वीकार्य है। Members feedback बदल सकते हैं (दोबारा review होगा) या वापस ले सकते हैं। Account export में अपना feedback शामिल है; account deletion पर active storage से हटता है। पुराने protected backups तय retention तक रह सकते हैं।